मधुबनी, मार्च 26 -- मधुबनी । हरिने बाजार इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित हरलाखी प्रखंड का एक प्रमुख बाजार है। इस बाजार का अतीत काफी समृद्ध था। जब न बाजार में सड़क थी और न यातायात की सुविधा उस समय यहां कारोबार बैल गाड़ी के सहारे किया करते थे। कुछ बुजुर्गों की माने तो नेपाल से बड़ी संख्या में छोटे बड़े व्यापारी बैल गाड़ी से यहां आते थे और अपने कारोबार के लिए सामग्री खरीद कर ले जाते थे। सीमा रेखा तो थी लेकिन लोग सहन रूप से एक-दूसरे जगह आते जाते थे। कारोबार भी बेहतर चलता था। लेकिन सीमा की सुरक्षा व अवैध कारोबार पर रोक के उद्देश्य से जब इंडो-नेपाल सीमा पर भारत सरकार द्वारा एसएसबी की प्रतिनियुक्ति की गई तो अचानक सीमावर्ती क्षेत्र के कारोबार पर इसका असर दिखने लगा। इसके कारण यहां के बाजारों की रौनक घटने लगी। हरिने बाजार में बड़ी संख्या में बासोपट्टी के व्या...