कस्टम इंस्पेक्टरों की दक्षता बढ़ाएगा एसएसबी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
श्रावस्ती, अक्टूबर 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में कस्टम विभाग के 47 इंस्पेक्टरों हेतु 10 दिवसीय वेपन ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) कार्यक्रम एनआईसीएन लखनऊ के असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा राजीव पाण्डेय का स्वागत किया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वेपन ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), अनुशासन, सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं एवं ड्यूटी के दौरान आवश्यक सतर्कता और तत्परता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शारीरिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.