कस्टमर केयर के नाम पर महिला से साइबर ठगी
रांची, सितम्बर 28 -- रांची। खरसीदाग थाना क्षेत्र के गढ़खटंगा टोनको निवासी सरिता ने ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी का झांसा देकर उनके खाते से आठ हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में सरिता ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। पीड़िता के अनुसार, एक ऐप पर उनका अकाउंट नहीं खुल रहा था। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर नंबर तलाश कर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने समस्या का समाधान और रकम रिफंड करने के नाम पर एक क्यूआर कोड भेजा। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी कोड या पिन साझा नहीं किया, लेकिन क्यूआर कोड स्कैन करते ही उनके बैंक खाते से करीब 8 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.