भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले कर्नल अशोक कुमार सिंह ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 59 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली है। घटना को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। कर्नल अशोक ने पुलिस को बताया है कि 10 फरवरी को एक बैंक के ऐप पर वे चेक बुक डिस्पैच को चेक कर रहे थे पर उसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उसी समय एक अंजान नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने चेकबुक नहीं मिलने को पूछा। चेक बुक के बारे में उसके बात करने पर कर्नल अशोक ने उसे उक्त बैंक के कस्टमर केयर का स्टाफ समझ लिया। कॉल करने वाले साइबर ठग ने चेक बुक से संबंधित जानकारी मांगी जो पीड़ित ने उसे दे दी। उसके बद कॉल करने वाले के कहने पर कर्नल अशोक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.