कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 98 हजार की ठगी, तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खाताधारक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमतियाज, रोहित और इलमान निवासी उधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। सेक्टर-56ए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजकर फोन किया था। इसके बाद ठगों ने सर्विस चार्ज के नाम पर बात की और व्हाट्सएप कॉल कर खाते की जानकारी निकलवा ली। कुछ देर बाद उसके खाते से 98 हजार रुपये कट गए।जांच में सामने आया कि इमतियाज का बैंक खाता ठगी में इस्तेमाल हुआ। उसने खाता रोहित को दिया था, जबकि रोहित ने आगे इलमान को सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.