कस्टडी से भाग रहे दो हत्यारोपी पुलिस की गोली से घायल
संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान संवाद बेलहर कला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में पकड़े गए दो आरोपित बुधवार की भोर में पुलिस कस्टडी से भागने लगे। पुलिस ने चेतावनी दी लेकिन दोनों ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने फायरिंग कर दी। पैरों में पुलिस की गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे दुष्कर्म व हत्या दो अभियुक्त फायरिंग में हुए घायलघटना का विवरण बेलहर कला थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने 28 जून को पुलिस को तहरीर दी। उसने कहा कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री को 15 दिन पूर्व कोई बहला-फुसलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.