जहानाबाद, जुलाई 15 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा है कि उत्पाद थाना में अनिल सिंह उर्फ टुनटुन कुशवाहा के कस्टोडियल डेथ पर उत्पाद अधीक्षक, उत्पाद थानाध्यक्ष एवं संबंधित जवान के विरुद्ध कार्रवाई शीघ्र हो। इसके लिए उन्होंने लिखित आवेदन जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी को दिया है। अपने आवेदन के माध्यम से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। साथ ही उत्पाद अधीक्षक, उत्पाद थानाध्यक्ष एवं ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रवक्ता ने कहा है कि मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें- हाजत में कैदी की मौत मामले में न हो राजनीति यह भी पढ़ें- हाजत में आरोपी की मौत के मामले की होगी न्यायिक जांच यह भी पढ़ें- बिहार: हाजत में अधेड़ की ...