कस्टडी में मौत : चार घंटे की वार्ता के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन
देवरिया, अक्टूबर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। देविरया जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ती नजर आई। रविवार भोर में पहुंचे परिजनों के साथ स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पुलिस के साथ चार घंटे तक बातचीत चली। परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए तो पुलिस ने राहत की सांस ली। पोस्टमार्टम हाउस व रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह की हवालात में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी पैंट से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह व दो सिपाहियों को निलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.