भोपाल, मार्च 13 -- मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक गैंगस्टर की होने वाली पत्नी उसे दो घंटे की रिहा करने की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को शादी की बीच रस्मों से उठाकर ले गई थी जिसके बाद उसकी होने वाली दुल्हन थाने पहुंच गई और गैंगस्टर को दो घंटे के लिए रिहा करने की मांग कर दी। उसने कहा, अगर ऐसा मुमकिन नहीं हो तो कस्टडी में ही उसके फेरे करवा दिए जाएं। गैंगस्टर की पहचान आकाश उर्फ भूरा हड्डी के तौर पर हुई है जो इल्लीगल गैंग का सरगना बताया जा रहा है। उसकी शादी बुधवार दोपहर को होनी थी लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे मंडप से गिरफ्तार कर लिया और उसके साथियों को भी पकड़ लिया। उस पर कई लोगों को हनी ट्रैप में भी फंसाने का आरोप है। यह भी पढ़ें- परिचित से ससुराल की बुराई करती थी महिला; भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.