गढ़वा, अप्रैल 26 -- गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के आवास चिनिया रोड स्थित अकेलवा आम के पास समाज की ओर से रविवार को पानशाला खोली गयी। उसका उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी व समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने संयुक्त रूप से किया गया। पनशाला का उद्घाटन राहगीरों को मुरब्बा और पानी पिलाकर किया गया। मौके पर उमेश ने बताया कि समाज की ओर से कई और पनशाला खोली जाएगी। मौके पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद पारस नाथ कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि आशीष कश्यप, कसौधन समाज के उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मंत्री मनीष कश्यप, संगठन मंत्री रविंद्र कश्यप, युवा सचिव अभिषेक कश्यप, सदस्य विवेक कश्यप, मोहित कश्यप उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मेराल में स्कूल का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...