भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कसौधन वैश्य पंचायत समिति की ओर से रविवार को लहेरी टोला स्थित एक विवाह भवन में होली मिलन सह परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिवार के सदस्य मौजूद रहे तथा सभी ने मिलकर आयोजन को उल्लास के साथ मनाया। मौके पर संतोष कसौंधन, सुरेन्द्र गुप्ता, पार्षद संध्या गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, गिरिधर गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...