भभुआ, मई 24 -- पेज चार की खबर कसेर माइनर की पुलिया की सुरक्षा दीवार ध्वस्त, दुर्घटना की आशंका बसंतपुर नहर फाल के कसेर माइनर की पुलिया की ध्वस्त सुरक्षा दीवाल की समय रहते नही करायी गयी मरम्मत तो होगी परेशानी ओरगांव गांव की एक शिक्षक की बाइक नहर में पलटने से बरसों पहले हो गई थी मौत भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के भगवानपुर बसंतपुर सोन उच्च स्तरीय नहर के कसेर जाने वाले माइनर की पुलिया की सुरक्षा दीवार वर्षों से ध्वस्त हो गया है। जिसके कारण इस सड़क पर चलने वाले वाहनों के पलटकर नहर में गिरने से दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ गई है। बताया जाता है कि इस सड़क से ओरगांव, मझिआंव, पतरिहां और बसंतपुर सहित कई गांव के हजारों ग्रामीणों का प्रतिदिन भगवानपुर और भभुआ के लिए वाहनों से आना जाना रहता है। दिन में तो किसी तरीके से वाहन चालक सावधानी से अपनी वाहनों को ...