कसेरूखेड़ा हाईवे कट बंद करने पर भड़के लोग
मेरठ, जून 4 -- एमडीए द्वारा कसेरूखेड़ा के सामने हाईवे कट बंद करने पर लोगों ने हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। सूचना पर पुलिस पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। एमडीए द्वारा साकेत चौपले से लेकर कसेरूखेड़ा नाले से पहले तक डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नाले से आगे कसेरू बक्सर तक नगर निगम द्वारा डिवाइडर का निर्माण हो रहा है। कसेरूखेड़ा के सामने कट बंद करने के लिए बुधवार को कर्मचारियों ने जाल बांधने का कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद कसेरूखेड़ा के लोग पहुंचे और विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि डिवाइडर कट के बंद होने से कसेरूखेड़ा के लाखों लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। उन्होंने अपने घरों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबा घूमकर जाना पड़ेगा। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.