मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। कसेरा समाज नवयुवक एवं महिला समिति की ओर से रविवार को झावांगढ़ स्थित कसेरा अतिथि भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी व प्रभु राजराजेश्वर के चित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर किया गया। प्रबंधक ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समिति की नई अध्यक्ष विनीता सिंह कसेरा, महामंत्री ज्योति कसेरा और सांस्कृतिक मंत्री शिखा कसेरा को बधाई दी गई। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसेरा ने स्वागत संबोधन किया। दूसरे चरण में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण और राधा के भजनों पर नृत्य और होली से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह का संचालन समिति महामंत्री अतिन कसेरा ने किया और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.