कौशाम्बी, मार्च 17 -- चायल तहसील क्षेत्र के कसेंदा गांव स्थित मस्जिद में सोमवार की रात रमजान के महीने में तरावीह मुकम्मल हुई। इस मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की मौजूदगी रही और पूरे माहौल में इबादत, अकीदत और रूहानियत की रौनक देखने को मिली। तरावीह मुकम्मल होने के बाद देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं। अकीदमंदों ने अल्लाह से रहमत, मगफिरत और बरकत की दरख्वास्त की। रमजान के इस मुकद्दस मौके पर लोगों में खासा उत्साह और लगन देखने को मिली। मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, मोहम्मद साजिद, मजहर लईक, इम्तियाज अख्तर, माशूक अहमद, जफर अशरफ, कमर सुफियान, मकबूल अहमद, मोहम्मद अरशद, कामरान, अजीम और मोहम्मद रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.