गुमला, जनवरी 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। कृषि और ग्रामीण जीवन में जल की महत्ता को देखते हुए रायडीह प्रखंड के कसीरा और बिरकेरा गांवों में जल स्रोत पुनर्जीवन को लेकर सामुदायिक अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान विकास संवाद समिति के पहल पर खेती व घरेलू उपयोग के लिए स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित करने और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता के तहत स्थानीय पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई व पुनर्स्थापन कार्य किया। साथ ही कृषि उपयोग के लिए जल स्रोत क्षेत्रों में बोरा बांध का निर्माण किया गया। इस अभियान में दोनों गांवों के करीब 100 से अधिक ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुनर्स्थापन कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए विकास संवाद समिति गुमला द्वारा आवश्यक उपकरण व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.