उरई, मार्च 7 -- उरई। गोहन थाना क्षेत्र के सरावन मेला ग्राउंड मजार के पास शुक्रवार शाम को मृत हालत में मिले किशोर कसीम की मौत मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। गुरुवार दोपहर से लापता किशोर के मामले में पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट को दर्ज कर रखी है पर अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और कसीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही पुलिस की जांच और दिशा तय हो सकती थी कसीम की मौत हत्या है या फिर हादसा है। उसके बाद ही पुलिस अपनों की रिपोर्ट में आगे की धारा का जोड़ करेगी। गोहन थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी नहीम का 16 ‌‌‌वर्षीय पुत्र कसीम बृहस्पतिवार को सरावन जाने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की पिता ने थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी...