कसा शिकंजा: लापरवाही पर सात आशाओं की सेवा समाप्त
रामपुर, मई 26 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज, आईसीडीएस एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभाकक्ष से आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में वर्चुअल समीक्षा बैठक की। जिसमें लापरवाही उजागर होने पर सात आशाओं की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए। साथ ही मिलक की सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कई अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्य में शिथिलता बरतने वाली आशाओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया सात आशाओं का कार्य संतोष जनक नहीं है, उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.