कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसाबा में वर्ष 2015 में शुरू हुई पेयजल योजना का कार्य 2018 में पूरा हो गया था, लेकिन आज तक टंकी से नियमित जल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह पानी की टंकी अब महज शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी केवल निरीक्षण के नाम पर आते हैं, फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। टंकी से केवल चार गांवों में आंशिक रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। कसावा, मडैय़ा और कसावा मेन बाजार क्षेत्र में डायरेक्ट सप्लाई हो रही है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज के कारण सडक़ों पर पानी भरा रहता है। मेन बाजार की सडक़ लगातार क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। टंकी बनने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.