मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर। मध्य रेल के कसारा स्टेशन पर होने वाले विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का असर 11062 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, सात अक्टूबर को इस ट्रेन को भुसावल मंडल में रेगुलेट किया जाएगा। इसके कारण ट्रेन के परिचालन में देरी हो सकती है। मध्य रेल के अनुसार आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन परियोजना और कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के विस्तार के लिए सात से 18 अक्टूबर तक 12 दिनों का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक किया जा रहा है। 11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस को सात अक्टूबर को भुसावल मंडल के इगतपुरी में 30 मिनट से 1 घंटे 25 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...