कसहा की बेटियों ने मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम
बेगुसराय, अप्रैल 2 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसहा के बच्चों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में परचम लहराया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा में विद्यालय के वर्ग आठ के 15 छात्र-छात्राएं शामिल हुई थी जिनमें 13 प्रतिभागी सफल हुए हैं। इसमें दो छात्र हैं जबकि 11 छात्राएं हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र अंकित कुमार के अलावा जह्नावी कुमारी, छोटू कुमार, चांदनी कुमारी, सिमरन कुमारी, सोनाली कुमारी, रागिनी कुमारी, संजना कुमारी, मौसम कुमारी, स्नेहा भारती, कंगना कुमारी, आरती कुमारी व नमन कुमार शामिल हैं। सफल प्रतिभागियों को वर्ग नौवीं से 12 वीं तक प्रति वर्ष पढ़ाई के लिए 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.