जहानाबाद, फरवरी 15 -- जहानाबाद। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रतनी प्रखंड के ग्राम कसवा में उत्तरी पूर्वी शिवालय पर समग्र श्रीरामचरितमानस का पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में रामचरितमानस का संगीतमय पाठ पूर्ण किया। रामचरितमानस के पाठ में गांव के काफी श्रद्धालु जुटे थे। महाशिवरात्रि की संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजय शर्मा, शिव कुमार शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राज किशोर शर्मा, राजू, रेवती रमन शर्मा, छोटू इत्यादि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.