सिमडेगा, अप्रैल 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। रांची के खेलगांव में आयोजित डब्लू पीसी ओपन रांची डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप 2026 में प्रखंड के कसरत क्लब की तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रर्दशन कर जिले का नाम रोशन किया है। कसरत क्लब के संचालक राहुल कुमार साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में मंजू मिंज ने अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए डेडलिफ्ट में 105 किलो और बेंच प्रेस में 40 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं कुमकुम कुमारी ने भी कड़ा मुकाबला किया और डेडलिफ्ट में 125 किलो व बेंच प्रेस में 52.5 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीमा इंदु सिंह ने डेडलिफ्ट में 90 किलो और बेंच प्रेस में 32.5 किलो वजन उठाकर अपनी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन तीनों खिलाड़ियों को मेडल और प...