फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ के कसरट्टा तिराहा मोहल्ला (पुराना सेंट्रल बैंक तिराहा के सामने) में लगे कूड़े के ढेर ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। यहां लगे कूड़े के ढेर से उड़ रही दुर्गंध से घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। काफी समय से लगे इन कूड़े के ढेरों पर पालिका प्रशासन के किसी भी कर्मचारी का कोई ध्यान नहीं गया। जबकि आए दिन कर्मचारियों की इस मार्ग पर आवाजाही होती है लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से संक्रमक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.