कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की मांग पर भारत सरकार के राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने कसया से पडरौना होते हुए पनियहवा तक की सड़क को फोर लेन व खड्डा खुर्द से नेबुआ व पनियहवा तक की सड़क को टू लेन करने की स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण के लिए आदेश दे दिया है। सांसद विजय कुमार दुबे ने दिल्ली में राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय में मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि प्रस्तावित एनएच 28 बी कसया से पडरौना व खड्डा खुर्द तक फोर लेन व खड्डा खुर्द से नेबुआ से पनियहवा तक टू लेन निर्माण जो लंबित है उसे जनता के हित में शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर स्थित सूरज नगर, पिपरा बाजार, नौरंगिया व नेबुआ के बाजार क्षेत्र में मार्ग के दोनों तरफ नाला निर्माण की परियोजना भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.