कुशीनगर, मार्च 26 -- कुशीनगर। एलपीजी के लिए चल रही मगजमारी के बीच एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल ने बताया कि अब कसया नगर सहित ग्रामीण इलाकों में एलपीजी उपभोक्ताओं को भाग दौड़ करने की जरूरत नही है। गैस की आपूर्ति मांग के अनुरूप से ज्यादा स्टॉक में आ गया है। आज गुरुवार से सभी गैस एजेन्सियो को होम डिलेवरी करने का निर्देश दे दिया गया है। अब सभी उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंच जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...