कसया के दो पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस, मल्लूडीह पंप पर कार्रवाई
कुशीनगर, मार्च 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार व कसया के पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार के साथ जिला पूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को जनपद के सात पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दरम्यान कमियां पाए जाने पर कसया व भरौली के दो पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि मल्लूडीह स्थित ज्ञानवी चंद्रा पेट्रोलियम के खिलाफ स्टॉक कम मिलने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के कसया स्थित ओम शक्ति पेट्रोल पंप के निरीक्षण के दौरान डीजल व पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला, लेकिन स्टॉक रजिस्टर अद्यावधिक (अपडेट) नहीं पाया गया। प्लास्टिक के ड्रमों में डीजल बेचा जा रहा था। इसलिए वहां के पेट्रोल पंप संचालक को कारण बताओ नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.