बोकारो, अप्रैल 30 -- पेटरवार,कसमार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड से सटे कसमार प्रखंड के बरईकलां पंचायत के चैनपुर गांव के फगुवा जारा टोला में गुरुवार को हुई वज्रपात की घटना में मचान में रखे पुआल में आग लग जाने के कारण सारा पुआल जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि चैनपुर ग्राम निवासी नरेश महतो एवं छत्रु राम महतो दोनों भाई का पुआल लकड़ी के माचा में रखा हुआ था, जिसमें गुरुवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे आई तेज हवा, बारिश व तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और पुआल पर आग लग गयी। घटना स्थल के बगल में एक ग्रामीण सहित दो भैंसा बाल -बाल बच गये। यह भी पढ़ें- वज्रपात से तीन भैंसों की मौत, पशुपालक बाल-बाल बचा बताया गया कि माचा में लगी आग से किसान नरेश महतो एवं छत्रु राम महतो का करीब 16 हजार रूपये का पुआल व लकड़ी जल कर राख हो गया। भुक्तभोगी ने अंचल अधिकारी से आपदा ...