बोकारो, मई 21 -- कसमार हाई स्कूल चौक स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में बुधवार सुबह गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने कहा कि माधवलाल सिंह चार बार विधायक एवं एक बार मंत्री, धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन एवं उत्कृष्ट विधायक बनकर भी आजीवन सादगी एवं ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ा। गरीब गुरबों की सेवा में दिन रात लगे रहे। यही कारण है कि वे आम लोगों के हक अधिकार को लेकर प्रयासरत रहे। हम सबका यह सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र का इन्होंने प्रतिनिधित्व किया एवं पूरे झारखंड में एक ईमानदार जननेता के रूप में अपना विशि...