बोकारो, मई 13 -- कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं ओरमो स्थित देव इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज संस्थान में भी अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का उत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में समाज में नर्सों के अमूल्य योगदान की सराहना की गयी। यह भी पढ़ें- नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण को मिला सम्मानदेव इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम देव इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की प्राचार्या डॉ कुमारी हितुमि द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नर्सिंग का पेशा ज्ञान, करुणा और समर्पण का प्रतीक है। इस दौरान संस्थान के ऋषु कुमार, प्रीति कुमारी एवं पंसस प्रतिनिधि मनोज करमाली ने मॉडर...