बोकारो, अप्रैल 1 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार में की गई। कार्यक्रम के माध्यम से अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ मो नवाब ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लक्षित कर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है, इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह विशेष अभियान करीब तीन माह तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इस दौरान...