बोकारो, मई 30 -- कसमार प्रखंड के चट्टी में सोलह आना समिति की ओर से तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन शुक्रवार की रात्रि हरि कीर्तन में श्रीकृष्ण सुदामा के जीवन एवं मित्रता पर आधारित पाला कीर्तन की प्रस्तुति की गई। जिसे सुनने कसमार, धधकिया, तेलमुंगा, फुटलाही, सुरजुडीह समेत आसपास के कई गांव से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज एवं कीर्तन गायिका बांकुड़ा से आईं अपर्णा पाल को सोलह आना कीर्तन समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- भण्डारे के साथ भगवत कथा का हुआ समापनकीर्तन की प्रस्तुति इस दौरान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से पहुंची कीर्तन गायिका अपर्णा पाल ने कृष्ण भक्ति से जुड़े पाला कीर्तन की प्रस्तुति की, वहीं जरीडीह प्रखंड के टोंडरा के रंग दल के कलाकारों ने रंग कीर्तन की प्रस्तु...