बोकारो, जनवरी 29 -- सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार को कसमार प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम एवं बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम ने झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद से स्वीकृत चार विद्यालय भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उमवि बेंदोटांड़ फुटलाही, उमवि धधकिया, उमवि मोचरो, उमवि सोनपुरा में सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति रफ्तार पकड़ रही है। मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गोमिया विधानसभा में चहुंमुखी विकास होगा। मौके पर झामुमो नेता फारूख अब्दुल्ला, सोहेल अंसारी, महेंद्र सिंह, जगेश्वर महतो, नंदन राज, मोबीन अंसारी, आजाद अंसारी, तनवीर आलम, धर्मेंदु शेखर मुखर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.