कसमार प्रखंड के 138 बूथों में बच्चों को दी गयी पोलियोरोधी खुराक
बोकारो, जून 29 -- कसमार, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने संयुक्त रूप से किया। विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम ने कसमार के सभी लोगों से आग्रह किया कि अपने घर के शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि हम सभी कसमार के लोग पोलियो बीमारी से मुक्त रहें। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने बताया की कसमार प्रखण्ड अंतर्गत 138 बूथों पर पोलियो का दवा खुराक पिलाया जाएगा। इसके बाद सोमवार एवं मंगलवार को घर घर जाकर टीम के सदस्य छूटे हुए सभी बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- रातू में 20,637 बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी कार्य की निगरानी हेतु कसमार प्रखंड में 14 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.