कसमार पुलिस प्रशासन ने मुहर्रम को लेकर किया फ्लैग मार्च
बोकारो, जून 26 -- कसमार पुलिस ने मुहर्रम को लेकर गुरुवार को कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीओ नरेंद्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बल ने थाना क्षेत्र के कसमार, मोचरो, तेलमुंगा, गर्री, मंजूरा, खैराचातर, बगदा, मधुकरपुर, सिंहपूर आदि गांवों में फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति व सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। प्रशासन ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर बेड़ो में फ्लैग मार्च मौके पर पुलिस अधिकारी रंजन सिंह, सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, सुंदर हेंब्रम समेत सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.