बोकारो, सितम्बर 28 -- कसमार, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चार वर्ष पुराने बाइक लूट कांड (कांड संख्या 56/21, दिनांक 07 अगस्त 2021, धारा 392 भादवि) का उद्भेदन करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम सन्नी कुमार साव है, जो चास थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी दिवाली कुमार साव का पुत्र बताया जा रहा है। गिरफ्तार सन्नी कुमार का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। वह पूर्व में चास थाना कांड संख्या 15/20 (धारा 394), कसमार थाना कांड संख्या 17/20 (धारा 307, 353, 341, 34), ओरमांझी थाना (रांची) कांड संख्या 104/21 (धारा 392), बीएस सिटी थाना कांड संख्या 160/22 (धारा 302, 201, 34) और चास थाना एससी/एसटी कांड संख्या 146/20 सहित कई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.