बोकारो, अप्रैल 26 -- कसमार, प्रतिनिधि। बोकारो पुलिस कप्तान के निर्देश पर कसमार पुलिस ने शनिवार को कसमार थानाक्षेत्र के सोनपुरा पंचायत के बांधघुटु मुख्य मार्ग पर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कसमार थानाक्षेत्र के सोनपुरा के रास्ते अवैध बालू के परिवहन की सूचना मिली, जिसके बाद कसमार पुलिस ने शनिवार सुबह छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों तर्क चालक बालू एवं ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर कसमार थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में अवैध बालू के साथ दो ट्रैक्टर जब्त उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.