कसमार गांव में सामूहिक जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से की समृद्धि की कामना
रांची, अगस्त 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के कसमार गांव में सावन सोमवारी के मौके पर सेवा भारती के तत्वावधान में सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गयी। नदी से जल लाकर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को जल अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में सेवा भारती के जिला संयोजक मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि श्रावण महीना भगवान शिव का महीना है। पूरे देश में इस महीने जलाभिषेक की परंपरा चली आ रही है। यह हमारी संस्कृति और धर्म की पहचान है। यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, कब और कैसे करें विसर्जन धर्म पर ही समाज और देश टिका हुआ है। श्रावण में सामूहिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.