बोकारो, अप्रैल 4 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के मंजूरा में श्रीहरि मंदिर शुद्धीकरण एवं प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय विष्णु यज्ञ के अवसर पर शुक्रवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोकप्रिय जागरण कलाकार सुदेश सिंह एवं उनके साथी कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर के दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, आजसू नेता अशोक कुमार सिंह, धनलाल कपरदार, समिति के अध्यक्ष सुमित्रानंदन महतो, सचिव सुभाष झा, कोषाध्यक्ष विमल जायसवाल, संरक्षक प्रदीप झा, यज्ञ संचालक जयंत जायसवाल, मुख्य यजमान चंद्रशेखर झा सहित युवा समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, विक्की जायसवाल, देवेंद्र नाथ महतो, शिशुपाल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.