बोकारो, मार्च 12 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित सार्वजनिक शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय शीतला अष्टमी पूजा के दूसरे दिन बुधवार मां शीतला की पूजा धूमधाम से हुई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खैराचातर, बगदा, सिंहपुर, बसरिया, उदयमारा, हरनाद आदि गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। जरीडीह प्रखंड के पाथुरिया निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मानस बनर्जी तथा सहयोगी आचार्य कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी रवींद्र पांडेय ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा गांव गूंज उठा। पूजा के दौरान मां को नौ प्रकार का भोग चढ़ाया गया। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग (प्रसाद) का वितरण हुआ। शाम को संध्या आरती में भी काफी संख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.