बोकारो, अप्रैल 16 -- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कसमार प्रखंड की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, स्कूल व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। कसमार प्रखंड के धधकिया निवासी सरकारी शिक्षक दर्प नारायण मुखर्जी व गृहिणी बिंदु मुखर्जी की पुत्री अर्पिता मुखर्जी ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर डीपीएस बोकारो में थर्ड टॉपर एवं बोकारो जिले में टॉप टेन में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अर्पिता ने इंग्लिश कम्युनिकेटिव सब्जेक्ट में 94 प्रतिशत, संस्कृत कम्युनिकेटिव में 100 प्रतिशत, मैथेमेटिक्स स्टेंडर्ड में 91 प्रतिशत, साइंस में 95 प्रतिशत, सोशल साइंस में 97 प्रतिशत एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यह भी पढ़ें- ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा में लहराया परचम वहीं सुरजुडीह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.