बोकारो, मार्च 2 -- कसमार प्रखंड के हिसीम स्थित वन भवन परिसर में सोमवार को ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारी, पर्यावरण प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जगदीश महतो ने अपने जीवन के लगभग चार दशक जंगलों और पर्यावरण की रक्षा को समर्पित कर दिए। उनका संघर्ष केवल पेड़ों को बचाने का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान था। जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि आज जब पर्यावरण...