बोकारो, मार्च 21 -- कसमार प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजुडीह में हजरत दाता कुरबान अली शाह के सालाना उर्स के पहले दिन शुक्रवार को हजारों लोगों ने चादरपोशी कर मत्था टेका। इस दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल के सैकड़ों गांव से पहुंचे हजारों लोगों ने चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व हजरत दाता कुरबान अली शाह के पुश्तैनी घर से सैकड़ों मुरीदों ने गाजे बाजे व कव्वाली के साथ संदली चादर के साथ मजार पर आए और चादरपोशी की शुरुआत की। मालूम हो कि शुक्रवार से लेकर शनिवार तक लगातार दो दिन उर्स के मौके पर हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर चादरपोशी होगी। इस वर्ष उर्स के दूसरे दिन ईद का त्योहार भी है, इसलिए शनिवार की रात कव्वाली मुकाबले में जबरदस्त भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा शुक्रवार की रात्रि जलसा का आयोजन होगा। मौके पर झामुमो के पूर्व...