बोकारो, मार्च 14 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित प्रहरी मेला के चौथे दिन शुक्रवार की देर रात कुड़माली पांता नृत्य (झूमर) का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली और दर्शक झूमर की ताल पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंजूरा के युवा समाजसेवी प्रकाश कुमार प्रजापति एवं झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय राणा तथा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वर्गीय सुरेश जायसवाल ने समाजहित में जो कार्य किए, वे हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि अजय राणा ने कहा कि प्रहरी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.