बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड में दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। मंत्री योगेंद्र ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत डुमरकुदर बड़ा तालाब करमाली टोला से बाईदडीह होते हुए पकरीबांध आरईओ रोड तक पथ निर्माण कार्य एवं बरईकला पंचायत के ब्राह्मणडीहा से करकट्टा कला होते हुए बेंगाहारा तक पथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। बताया कि दोनों पथ के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, जिससे आवागमन सुलभ और सुरक्षित होगा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र ने बताया कि यह सड़क न केवल डुमरकुदर और बाईदडीह को आपस में जोड़ेगी, बल्कि मुख्य पकरीबांध आरईओ रोड तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे स्कूली बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.