बोकारो, मार्च 12 -- कसमार बैंक ऑफ इंडिया का डेढ़ दशक पुराना बीसी केंद्र पिछले कई दिनों से बंद है। इससे ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। मालूम हो कि इस समय ईद के त्योहार के मद्देनजर बीसी केंद्र में ग्राहकों की काफी भीड़ जुट रही है, लेकिन केंद्र बंद रहने से ग्राहक लौटकर पुनः बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जा रहे हैं, जहां अत्यधिक भीड़ के कारण ग्राहकों को बगैर जमा निकासी के ही घर लौटना पड़ता है। इसके अलावा विवाह का लग्न से लेकर मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य पेंशन के लिए भी अधिकतर ग्राहक बीसी केंद्र का सहारा लेते हैं। इससे बैंक की शाखा की अत्यधिक भीड़ से ग्राहकों को काफी सहूलियत होती है। बीसी केंद्र के अचानक बंद होने से ग्राहक परेशान व हैरान हैं। पिछले 15 साल से सफल रूप से चल रहा बीसी केंद्र बंद क्यों हुआ, इस सवाल का जवाब देनेवा...