बोकारो, फरवरी 11 -- कसमार, प्रतिनिधि । मंगलवार को कसमार एवं पेटरवार प्रखंड कार्यालय परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। कसमार में बीडीओ नम्रता जोशी एवं सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि पेटरवार में अंचलाधिकारी अशोक राम एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंदा रानी ने बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे बोकारो जिले में बाल विवाह मुक्ति अभियान सहयोगिनी, बोकारो से संचालित है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाना व बच्चों के अधिकारों के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाना है। बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.