बोकारो, अप्रैल 10 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित मंगलचंडी मंदिर परिसर में गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो ने की। बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को व्यापक रूप देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श कर संगठन विस्तार की रणनीति तय की। पूजा महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की असली आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सुदृढ़ करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की सहभा...