बोकारो, नवम्बर 25 -- झारखंड राज्य गठन की सिल्वर जुबली भले ही मनाई गयी, लेकिन यह विडंबना ही कही जा सकती है कि इन 25 वर्षों में कसमार प्रखंड के हर विभाग के कार्यालयों का कायापलट हुआ, सिर्फ शिक्षा विभाग को छोड़कर। कसमार प्लस टू हाई स्कूल के दरवाजे के सामने स्थित प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र यानी बीआरसी भवन की बदहाली देखकर हर आम से खास आदमी झारखंड के विकास को एक बार जरूर कोसते हैं। जर्जर बीआरसी भवन का भवन तो काफी बड़ा है, लेकिन इसके अधिकतर कमरे ध्वस्त होकर बिखर गए हैं। सिर्फ अंदर का एकमात्र हॉल बैठने लायक बनाया गया है। उसी हॉल के आधे हिस्से में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व बीपीओ का चैंबर है एवं आधे हिस्से में कार्यालय का कार्य बमुश्किल चलता है। मालूम हो कि बीआरसी भवन में हर रोज कसमार प्रखंड के दर्जनों सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से लेकर एसएमसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.