कसबा से शुरू हो मुख्यमंत्री सम्मान आवास ग्राम मॉडल
पूर्णिया, जुलाई 28 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह ने राज्य में समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के समक्ष एक नई पहल का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 'मुख्यमंत्री सम्मान आवास ग्राम' की अवधारणा पर आधारित नीति-प्रस्ताव भेजा है और इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कसबा विधानसभा क्षेत्र से करने का आग्रह किया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सुरक्षित, सम्मानजनक और बुनियादी सुविधाओं से युक्त जीवन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल पक्के मकानों के निर्माण तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एक ही परिसर में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल और बेहतर जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समग्र व्यवस्था सुनिश्चित करने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.